ओमदत्त शर्मा / मुनेन्द्र शर्मा (नगाड़ा मीडिया नोएडा /अलिगढ)
अलीगढ़ में प्रसिद्ध गणितज्ञ एवं शून्य के जनक श्री आर्यभट्ट जी के नाम पर प्रवेश द्वार का आज विधायक (कोल) अनिल पराशर द्वारा किया गया, ये प्रवेश द्वार कवार्सी चौराहे पर स्थित है, आपको बतादें कि आर्यभट्ट का नाम भारतीय इतिहास में अत्यंत ही सम्मानीय माना जाता है, उन्हे शून्य का जनक माना जाता है, लोककथाओं के माध्यम से उनकी खगोलीय विधा और गणितज्ञ स्तर की भी जानकारी मिलती है,
श्री ब्रह्मभट्ट महासभा की मांग पर किया गया निर्माण
श्री ब्रह्मभट्ट महासभा के अध्यक्ष पं गौरीशंकर शर्मा ब्रह्मभट्ट ने नगाड़ा मीडिया से वार्ता में बताया कि महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी के नाम से प्रवेश द्वार बनने से गणित एवं खगोलीय क्षेत्र के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा सकेगा, साथ ही भारतीय संस्कृति की ओर भी रुझान को बढावा मिलेगा, श्री गौरीशंकर ने कहा कि श्री ब्रह्माभट्ट ब्राह्मण महासभा लगातार इस संदर्भ में मांग कर रही थी जिसको देखते हुए कोल विधायक अनिल पराशर द्वारा प्रवेश द्वार का अनुमोदन एवं निर्माण कराया गया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने लिया भाग
कवार्सी चौराहे पर आयोजित समारोह में ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज से बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया, इस अवसर पर बोलते हुए कवार्सी विधायक अनिल पराशर द्वारा महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की उपलब्धियों को समाज में पहुंचाने पर जोर दिया, श्री पराशर द्वारा आर्यभट्ट को भारतीय संस्कृति की महान विभूति बताते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात भी कही गयी।
नगाड़ा मीडिया न्यूज नेटवर्क

+ There are no comments
Add yours