Pinky Chaudhary Claims: “Not Land Mafia”—Children Were Opposing Encroachment on Their Plot; Sahni Fired at Them, Property Papers Presented
गाजियाबाद। साहिबाबाद के मोहन नगर स्थित एमएमएक्स मॉल के सामने जमीन विवाद में आयुष वाल्मीकि की गोली लगने से मौत के मामले में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने प्रॉपर्टी के कागजात दिखाकर अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि उनके पक्ष के लोग भूमाफिया नहीं हैं, बल्कि अपने प्लॉट पर कथित कब्जे का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने का आरोप राहुल साहनी पर लगाया गया है।
पत्नी के नाम पर खरीदा था प्लॉट
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिंकी चौधरी ने करीब दो साल पहले अपनी पत्नी पूनम के नाम पर विवादित स्थल के पास 180 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इस जमीन की देखरेख के लिए आयुष वाल्मीकि वहां रहता था। आयुष दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके का निवासी और हिंदू रक्षा दल से जुड़ा हुआ था
280 वर्ग गज जमीन को लेकर विवाद
रिपोर्टों के अनुसार, खरीदे गए प्लॉट के पास लगभग 280 वर्ग गज जमीन को लेकर पिंकी चौधरी और नोमिता शर्मा के बीच विवाद चल रहा था। पिंकी चौधरी इस जमीन को ग्रीन बेल्ट बताते हैं, जबकि नोमिता शर्मा उस पर अपना मालिकाना हक जताती हैं। दोनों पक्षों के दावों के बीच जमीन के दस्तावेजों की जांच अहम हो गई है।