क्राइम स्टोरी | नगाड़ा मीडिया न्यूज नेटवर्क
बाबा बनकर सल्फास के लड्डू खिलाता था कमरूद्दीन, 8 लोगों की हत्या के आरोप
दिल्ली के पीरागढ़ी हत्याकांड में कई बड़े खुलासे, सल्फास नशीली दवाई और फर्जी नाम
जिहादी कमरूद्दीन पर हिंदू नाम एवं फर्जी संत के वेश रखकर कई लोगों को मारकर लूटने के संगीन आरोप,
नोर्थ दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 8 फरवरी 2026 को कार में मिले तीन लोगों के शव के मामले के पर्दाफाश के बाद खौफनाक अपराध गाधा सामने आयी है. इस मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को तांत्रिक कमरूद्दीन के बारे में पता चला जिसके बाद कमरूद्दीन द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर बड़ा खुलासा सामने आया है।।चलिए आरम्भ से पूरे घटनाक्रम को समझते हैं,दिनांक 8 फरवरी 2026दिल्ली के नार्थ डिस्ट्रिक्ट के थाना पश्चिम विहार ईस्ट में डीडी नंबर 55ए के अंतर्गत एक पीसीआर कॉल मिलती है, जिसमें एक सफेद टाटा टिगोर कार के अंदर तीन लोगों के बेहोश पड़े होने की सूचना दी जाती है, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचती और ड्राइवर सीट पर एक 76 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, पीछे सीट पर 42 वर्षीय पुरुष एवं 40 वर्षीय महिला अचेत अवस्था बेहोशी की हालत में पाये जाते हैं।तीनों लोगों को नजदीकी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया जाता है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर देते हैं. मृतकों की पहचान रणधीर (76), निवासी ग्राम बापरोला, दिल्लीशिव नरेश (42), प्रॉपर्टी डीलर, निवासी नागली डेयरी, दिल्लीलक्ष्मी (40), निवासी जहांगीरपुरी, दिल्लीपरिजनों ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए हत्या की संभावना जताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।जांच में आये चौकाने वाले तथ्य पुलिस द्वारा कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज आदि बरामद हुए। पुलिस की तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण में पता चला कि तीनों मृतक घटना से एक दिन पहले ही और फिर घटना वाले दिन गाजियाबाद के लोनी गए थे और वहां के एक बाबा रूपी कमरुद्दीन नामक तांत्रिक के संपर्क में थे।पुलिस जांच में तकनीकी साक्ष्यों से यह भी सामने आया कि लौटते समय कार में एक अतिरिक्त व्यक्ति मौजूद था, जिसकी पहचान कमरुद्दीन के रूप में हुई। वह लोनी में कार में सवार हुआ था और घटना स्थल के पास उतर गया था।साजिश का पूरा घटनाक्रम पुलिस पूछताछ में आरोपित तांत्रिक ने खुलासा किया है कि उससे लगभग दो महीने पहले लक्ष्मी का परिचय जहांगीरपुरी निवासी सलीम के माध्यम से हुआ था, लक्ष्मी ने ही शिवनरेश और रणधीर को उससे मिलवाया था, धनवर्षा का लालच देकर आरोपी ने तीनों को तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बुलाया था और उनसे 2 लाख रुपये नकद, शराब और कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित कमरूद्दीन ने पहले से सल्फास और नशीली दवाई मिले हुए जहर लड्डू तैयार करके रखे थे, कार में मृतकों के साथ उसने तीनों को शराब और कोल्ड ड्रिंक के साथ वही लड्डू खिलाए। बेहोश होने के बाद उसने नकदी लूटी और मौके से फरार हो गया।आरोपी का आपराधिक इतिहासकमरुद्दीन उर्फ बाबा शातिर अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं:एफआईआर संख्या 31/2014, थाना राजा खेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) – हत्या सहित गंभीर धाराएंएफआईआर संख्या 105/2025, थाना मक्खनपुर, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)पुलिस की कार्रवाई थाना पश्चिम विहार पूर्व में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है.#crimestory #nagada #delhi #Peeragarhi
